फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी के सेंट्रल पार्क के सामने मुख्यमंत्री की विजय संकल्प रैली आज

Thu, 11 Apr 2024 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विजय संकल्प रैली का जायजा लेते विधायक घनश्याम सर्राफ। 
विज्ञापन
भिवानी। विधायक घनश्याम सर्राफ ने सेंट्रल पार्क भिवानी के सामने वीरवार सुबह दस बजे होने वाली विजय संकल्प रैली स्थल का जायजा लिया। विधायक ने रैली स्थल और मंच की भी व्यवस्थाएं जांचीं।
विज्ञापन

विधायक सर्राफ ने कहा कि विजय संकल्प रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शामिल होंगे। वहीं सीएम नायब सैनी की विजय संकल्प रैली स्थल का पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था जांची। उन्होंने बताया कि सीएम नायब सैनी भिवानी पहुंच रहे हैं। प्रोटोकॉल के हिसाब से उनकी सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई है। सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी पुलिस अधिकारियों के अलावा वे खुद भी रैली स्थल पर मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री की रैली को लेकर भाजपा जिला प्रभारी ने लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विजय संकल्प रैली के लिए भाजपा जिला प्रभारी रेणु बाला डाबला ने सफल आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने मंडल अध्यक्षों व महामंत्री, मोर्चों के अध्यक्षों व महामंत्री बैठक आयोजित कर जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर महामंत्री शिवकुमार पराशर, हर्षदीप डूडेजा, चंदा गुप्ता, सुंदर पाल तंवर, विनोद चावला, राजेश जांगड़ा, बाबूलाल स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें