फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बिजली निगम के कंज्यूमर केयर सेंटर में मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने मंगलवार सुबह बिजली निगम के तोशाम रोड स्थित कंज्यूमर केयर सेंटर यानी ट्रिपल सी पर छापा मारा। इस दौरान सिटी ऑपरेशन, सिटी सब डिविजन नंबर एक और सिटी सब डिविजन अर्बन नंबर दो पर उपस्थित कर्मचारियों की हाजिरी जांची।
विज्ञापन

जांच के दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को 12 कर्मचारी अपनी सीट से गायब मिले। वहीं निगम कार्यालय में अपने कार्यों को लेकर भटक रहे उपभोक्ताओं की समस्याएं भी जानीं। इस दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने उपभोक्ताओं से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं और फिर संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों से उनका मौके पर ही निदान भी कराया।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सब इंस्पेक्टर रामनिवास व भिवानी गुप्तचर विभाग के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में मंगलवार सुबह सीएम फ्लाइंग ने निगम कार्यालय में छापामारा। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों की हाजिरी का रजिस्टर में दर्ज उपस्थिति से मिलान कराया। कई कर्मचारी तो दफ्तर से गायब मिले। कई कर्मचारियों की छुट्टी दर्शाने के लिए दस्तावेज भी दिखाए, जिस पर पूछताछ में ये दस्तावेज भी जाली मिले और कर्मचारियों की मिलीभगत की भी पोल खुली।
विज्ञापन

दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों ने सीएम फ्लाइंग के छापामारी के दौरान अपनी सीट से गायब रहने वाले कर्मचारियों को बचाने के चक्कर में उनकी छुट्टी की अर्जी दर्शाई जिस पर असल कर्मचारी के हस्ताक्षर न होकर उसी कर्मचारी ने फर्जी हस्ताक्षर भी कर डाले। जब ये छुट्टी के दस्तावेज अन्य दस्तावेजों से मिलान किए तो हस्ताक्षर के हेरफेर में मामला खुल गया और फर्जीवाड़ा भी पकड़ा गया। जिस पर सीएम फ्लाइंग ने गैर हाजिर रहने वाले कर्मचारियों की रिपोर्ट भी तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी है। जिन पर अब विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।
दो एसडीओ गए चंडीगढ़ ट्रेनिंग, एक एसडीओ दफ्तर में मिला
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई के दौरान दो एसडीओ चंडीगढ़ ट्रेनिंग पर गए हुए थे, जिनके कार्यालय में ट्रेनिंग से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की गई। वहीं एक एसडीओ कार्यालय में मौजूद पाया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बाकायदा सीट पर पहुंचकर कर्मचारी का पद और उसके काम की भी जांच की।
उपभोक्ताओं के बिल ठीक कराकर करवाए जमा
सीएम फ्लाइंग के सामने कई लोगों ने बताया कि उनके बिजली बिलों में दिक्कत हैं, वे कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं, मगर कर्मचारी कभी सीट पर नहीं मिलते तो कभी उन्हें फिर से आने के लिए बोलकर वापस भेज दिया जाता है। ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों को सीएम फ्लाइंग ने मौके पर ठीक कराकर उनकी राशि भी काउंटर पर जमा करवाई।
बिजली निगम कार्यालय में 12 कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं, इनके संबंध में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। इनसे जवाब तलब कर इन पर विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

- सुनील कुमार, इंचार्ज, जिला गुप्तचर विभाग भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें