फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा, अनियमितताएं मिलने पर राशन डिपो सील

विज्ञापन
राशन डिपो पर जांच करने पहुंची टीम। 
विज्ञापन
तोशाम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने वीरवार को गांव मंढाण के सरकारी राशन डिपो पर छापा मारा। इस दौरान डिपो पर राशन वितरण में अनियमितताएं पाई गईं। जांच के दौरान डिपो पर भारी मात्रा में अधिक गेहूं और चीनी पाए गए, जिससे राशन वितरण में गड़बड़ी का खुलासा हुआ। इसके बाद डिपो को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव मंढाण में संचालित विजय कुमार के राशन डिपो पर जांच की गई, जहां पीओएस मशीन के स्टॉक में लगभग 6 क्विंटल अधिक गेहूं और 38 किलो चीनी ज्यादा पाई गई। इसके अलावा, स्टॉक बोर्ड को सही तरीके से भरा हुआ नहीं पाया गया और वितरण कमेटी की सूची भी अधूरी थी।इस पर खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने राशन डिपो को सील कर दिया है। विभाग द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम में उप निरीक्षक राकेश कुमार, सुनील कुमार, विनोद कुमार और खाद्य आपूर्ति विभाग से सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार व संदीप शामिल थे। शहर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि विभाग की शिकायत पर डिपो संचालक विजय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें