फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया योगाचार्य रेणु वर्मा को सम्मानित

Wed, 28 May 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा दिए गए सम्मान को दिखाती योगाचार्य रेणु वर्मा व अन्य।
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग की ओर से चलाए गए हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के अंतर्गत प्रत्येक जिले से श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला स्थित इंदौर धनुष ऑडिटोरियम में सम्मानित किया। यह कार्यक्रम भिवानी में 12 जनवरी से 12 फरवरी तक आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. रश्मि शर्मा, जिला योग कॉर्डिनेटर डॉ संजय वैद्य, योग स्पेशलिस्ट डॉ. निशा खट्टर के दिशा निर्देशों में जिलेभर में मनाया गया।
विज्ञापन

इसमें भिवानी जिले से कायाकल्प योग सेंटर की संचालिका रेनू वर्मा को मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित किया गया। इस बारे में योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व इसे सफल बनाने के लिए जो प्रयास किए हैं वह सराहनीय है। इस मौके पर योग आयोग के सदस्य डॉ. मदन मानव व रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार वैद्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें