भिवानी के चौधरी बंसीलाल में हुए कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष भी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से होनहार विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरण कार्यक्रम से पहले अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का भी आयोजन किया गया।
सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत शनिवार को गांव प्रेमनगर की चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी में पहुंचे। भिवानी में मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद उनका ये पहली बार आगमन है। चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी के पांचवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने होनहार विद्यार्थियों को डिग्री वितरित की वहीं उनका मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल का एक किस्सा भी सुनाया।
उन्होंने बताया कि चौधरी बंसीलाल की सराहना भी की। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष भी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से होनहार विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरण कार्यक्रम से पहले अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति सूर्यकांत का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।