फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डीसी ने कारागार में सीसीटीवी कैमरे और बायोमेट्रिक सिस्टम को जांचा

Wed, 05 Feb 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जिला कारागार का औचक निरीक्षण करते डीसी महावीर कौशिक।
विज्ञापन
भिवानी। जिला कारागार का सोमवार शाम को उपायुक्त महावीर कौशिक ने निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और महिला बंदियों से बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को कारागार में कानून व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी महावीर कौशिक ने कारागार में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, मुलाकात कक्ष में जिला कारागार के बंदियों की मुलाकात के लिए लगाए गए बायोमेट्रिक सिस्टम की जांच की। इसके बाद उन्होंने भोजनालय, पाठशाला, लाइब्रेरी, उद्योगशाला का निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने भोजनालय में बनाए गए भोजन बनाने की प्रक्रिया को देखा। पुस्तकालय में रखी गई धार्मिक और राजनीतिक तथा आध्यात्मिक पुस्तकों की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने जिला कारागार में बनाए गए चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। जहां बंदियों के लिए एक्स-रे मशीन, आखों के जांच रूम और उपचार कक्ष की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक देवी दयाल, उप अधीक्षक राय साहब, उप अधीक्षक नरेश कुमार, उप अधीक्षक अनिल कुमार सहित कारागार के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें