फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नगर परिषद की स्वच्छ भारत मिशन टीम ने होटल और रेस्टोरेंट में जांचे ठोस कचरा प्रबंधन के प्रबंध

Tue, 21 May 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद भिवानी की स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने मंगलवार को शहर के होटल और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण कर ठोस कचरा प्रबंधन के प्रबंधों की जांच की। इस दौरान होटलों की छतों पर लगाए गए बायो गैस प्लांट भी जांचे, जिनके अंदर होटल से निकलने वाले गीले कचरे से कुकिंग गैस तैयार की जा रही है और इस कुकिंग गैस का होटल और रेस्टोरेंटों के अंदर ही इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद स्वच्छ भारत मिशन इंचार्ज एवं ठोस कचरा प्रबंधन एक्सपर्ट सन्नी शर्मा की टीम ने शहर के विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने गीले कचरे के अंदर ही निस्तारण के प्रबंधों और मानकों की जांच की। वहीं, होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भी ठोस कचरा प्रबंधन के प्रबंधों को जल्द से जल्द पूरा कर तय मानकों के हिसाब से गीले कचरे के निस्तारण के प्रति जागरूक किया।
सन्नी शर्मा ने बताया कि नगर परिषद की ओर से शहर के अंदर संचालित होने वाले सभी होटलों और रेस्टोरेंटों के अंदर गीला कचरा बाहर नहीं जाएगा। इसका अंदर ही निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। इसके लिए मानक भी तय किए गए हैं। इन मानकों को जल्द से जल्द पूरा कराना अति आवश्यक है। इसके बाद नगर परिषद निरीक्षण में इनमें कोताही मिलने पर नोटिस जारी कर जुर्माना का भी प्रावधान है। टीम में सुपरवाइजर दिनेश सिंह तंवर और सुपरवाइजर नवदीप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर के सभी होटल और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान टीम ठोस कचरा प्रबंधन प्रबंधों की जांच कर रही है। जिन होटल संचालकों ने बायो गैस प्लांट लगाए हुए हैं, उनके मानकों को भी जांचा जा रहा है। वहीं नगर परिषद स्वच्छ भारत मिशन की ओर से जारी हिदायतों से भी होटल संचालकों को अवगत करा रहा है। वहीं सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल नहीं किए जाने के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं। -सन्नी शर्मा, इंचार्ज स्वच्छ भारत मिशन नगर परिषद भिवानी एवं ठोस कचरा प्रबंधन विशेषज्ञ

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेराम के निर्देशानुसार नगर परिषद की स्वच्छ भारत मिशन की ओर से शहर के होटल और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान ठोस कचरा प्रबंधन प्रबंधों को जल्द से जल्द पूरा किए जाने और गीले और सूखे कचरे के निस्तारण के बारे में भी समझाया जा रहा है। इससे पहले नगर परिषद सर्वे कराकर ऐसे होटल और रेस्टोरेंटों की सूची भी तैयार कर रहा है, जिनके अंदर ये मानक पूरे हो चुके हैं या अभी नहीं हुए हैं। -विकास देशवाल सफाई निरीक्षक नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें