फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर 13 लाख 83 हजार रुपये की ठगी, पांच पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Fri, 10 Nov 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

गांव बामला और हाल में आबाद कीर्ति नगर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के साथ बेटे को एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर 13 लाख 83 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। औद्योगिक पुलिस थाना में चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कीर्ति नगर कॉलोनी निवासी सुरेश ने बताया कि उसके लड़के विनय ने एनईईटी-22 का पेपर एमबीबीएस दाखिला के लिए दिया था। उसके बेटे का स्कोर 473 आया था। सितंबर में उसके बेटे के पास एक फोन आया। जिस पर बोलने वाले ने कहा कि उसका कालेज में दाखिला करा देंगे। आरोपियों ने कॉलेज में सीट बुक कराने के लिए तीस हजार रुपये की डिमांड की। इस राशि को देने के बाद उन्हें कागजातों के साथ बुलाया गया। उसका बेटा 30 सितंबर 2022 को उसके बताए पते पर पहुंचा। जहां आरोपियों ने उसे विश्वास दिलाकर 11 हजार रुपये काउंसिलिंग फीस जमा कराई। इसके बाद कॉलेज में सीट कन्फर्म के बाद आरोपियों ने घर पहुंचकर 13 लाख 83 हजार रुपये एक खाते में डलवाए। इसके बाद अगले दिन चेक किया तो नोएडा में भुगतान कराया गया था और इसके लिए फर्जी खाता भी खुलवाया गया था। जिस कॉलेज में बेटे का दाखिला कराने की बात हो रही थी। वो भोपाल में था। जब उन्होंने वहां बात की तो पता चला कि ये संस्था तो ब्लैक लिस्ट हो चुकी है। इसमें कोई दाखिला नहीं होगा। इसे बाद मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। जिस पर औद्योगिक पुलिस थाना में संजीव वाजपेयी, जिन्नत, आकाश, राजीव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें