फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घर पर कार्य का झांसा देकर दिया टास्क, 78,000 रुपये ठगे

Sun, 02 Mar 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एक महिला को घर पर कार्य का झांसा देकर उसे ऑनलाइन टास्क दिया फिर उससे 78,000 रुपये ठग लिए। मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लोहड़ बाजार निवासी नेहा गुप्ता ने बताया कि उसने व्हाट्सएप पर घर पर काम करने की सुविधा की जानकारी देखी थी। इसके बाद उसे टेलीग्राम पर बात करने को कहा गया। उसे शुरुआत में टास्क दिया गया। जिसके नाम पर उससे ऑनलाइन पैसे जमा कराए गए। शुरुआत में पैसे वापस कर दिए, लेकिन इसके बाद उससे तीन किस्तों में 78,000 रुपये जमा कराए, लेकिन इसके बाद उसका कोई पैसा वापस नहीं आया। महिला ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने इस संबंध में ऑनलाइन धोखाधड़ी करने पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

फोन पर बातों में उलझा धोखे से डलवाए 60,000

भिवानी। औद्योगिक पुलिस थाना में एक महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। इसमें आरोपी ने बातों में उलझाकर 60,000 रुपये धोखे से डलवा लिए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बैंक कॉलोनी निवासी ओमल ने बताया कि उसके फोन पर एक कॉल आई। फोन उसकी पोती ने उठाया था। फोन पर बोलने वाले ने कहा कि उसकी दादी से बात हो गई है। इस पर उसकी पोती से फोन पर ही ऑनलाइन कई ट्रांजेक्शन करा ली। आरोपी ने करीब 60,000 रुपये खाते में डलवा लिए। इसके बाद जब पोती ने उसे बताया तो उसके बेटे ने इसकी शिकायत 1930 पर दर्ज कराई। वहीं इसकी शिकायत औद्योगिक पुलिस थाना में दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें