भिवानी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को हरियाणा निवास चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से राज्य स्तरीय उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया।
कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कार्यक्रम के दौरान सात करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सीएचसी कैरू व पीएचसी झुप्पा कलां के भवन का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। सरकार द्वारा कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए जिला स्तर पर पर्याप्त मात्रा में संसाधनों का समुचित प्रबंध किया गया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अनुरोध किया है कि वे वैक्सीन अवश्य लगवाएं और अन्य लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल, एसडीएम संदीप अग्रवाल, नगराधीश हरबीर सिंह, सिविल सर्जन डॉ सपना गहलावत, उप सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार के अलावा भाजपा के जिला प्रधान शंकर धूपड़, जेजेपी के जिला प्रधान विजय गोठडा, पूर्व विधायक शशिरंजन परमार, ठाकुर विक्रम सिंह, हर्षवर्घन मान, बृजपाल तंवर, मीना परमार, नन्दकिशोर अग्रवाल, रविन्द्र मंढोली, जेपी दूबे सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
इनका हुआ सम्मान
उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने कृषि मंत्री दलाल से जिला में कोविड-19 के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करवाया। सम्मानित होने वाले अधिकारियों में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव राजीव प्रसाद, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, एडीए इंद्रजीत, उप सिविल सर्जन डॉ प्रवीण, डॉ. मोनिका, डॉ. आशीष सांगवान, डॉ. अशोक सांगवान, डॉ. वेदपाल, उपायुक्त कार्यालय में सहायक शिव कुमार, आशुलिपिक कैलाश, कंप्यूटर ऑपरेटर अमन, उप अधीक्षक जयभगवान, आरआईसीटी प्रबंधक संजय कामरा, नगर परिषद से सतबीर सिंह, पुरुषोत्तम, प्रवीण, दलबीर व संदीप, स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्टाफ नर्स पिंकी, कमलेश लाठर, शकुंतला, नरेश खरसू, रेनू, फार्मेसी अधिकारी अनील कुमार, मंजीत, संजय कुमार, कुलदीप मालोडिया, रणबीर सिंह, सफाई कर्मचारी रानी, सुशील, गीता, राजबीर, प्रवीण, वार्ड सर्वेंट हनुमान, करमजीत, कमल, सिकंदर, सचिन, सुरेंद्र, एंबुलेंस चालक राज कुमार शामिल है।