फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग हो जाएगी खत्म, दो चरणों में मिलेगी फाल्ट से निजात

Wed, 14 Dec 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
transfarmer, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी शहर के 1300 पुराने बिजली ट्रांसफार्मरों का लोड कम करके लोगों को बिजली फाल्ट से होने वाली परेशानी से निजात दिलाने को निगम ने प्लान तैयार किया है। प्लान के तहत दो चरणों में ओवरलोडिंग की समस्या से लोगों को राहत मिल जाएगी। योजना के तहत पहले चरण का काम शुरू हो चुका है। दोनों ही चरणों में लाल ट्रांसफार्मर लोड करने के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।

शहर में इस समय करीब 1300 पुराने ट्रांसफार्मर वर्किंग में हैं। इन पर लोड ज्यादा होने से आने वाले फाल्ट से उपभोक्ता के साथ बिजली निगम को परेशानी हो रही है। शहर के अंदरूनी और बाहरी भागों में ओवरलोडिंग की समस्या बनी हुई है। सुबह और शाम को लोगों को ज्यादा दिक्कत होती है। वर्तमान में पुराने ट्रांसफार्मर निर्धारित लोड झेलने की स्थिति में भी नहीं है। लगातार कम होती क्षमता से करीब 40 फीसदी ट्रांसफार्मर तो बार-बार मेंटेनेंस की डिमांड कर रहे हैं। इससे बिजली निगम के खजाने पर सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


पखवाड़े में मिल जाएगी निजात
बिजली निगम पुराने ट्रांसफार्मरों का लोड कम करके फाल्ट और पावर कटों का झंझट खत्म करने की कोशिश में है। निगम ने प्लान पर गंभीरता से काम शुरू कर दिया है। एक पखवारे में इस प्लानिंग को सिरे चढ़ाने की तैयारी है ताकि सर्दियों में लोगों को कटौती से परेशानी न हो। इस समय कई भागों में पुराने ट्रांसफार्मर फेल होने की स्थिति में एक ही जगह पर दो-दो ट्रांसफार्मर लगाने पड़ रहे हैं।

ऐसे कम हो जाएगा लोड
नई लाल टंकियों के कनेक्शन जोड़ने का काम अंतिम चरण में है। जहां भी लाल ट्रांसफार्मर चालू हो जाएंगे तो वहां पुराने ट्रांसफार्मरों का लोड कम हो जाएगा। एक लाल ट्रांसफार्मर 100 घरों का लोड उठा सकता है। ऐसे में शहर के कुल 863 लाल ट्रांसफार्मर चालू होने हैं।
विज्ञापन


बिजली निगम के एक्सईएन विजेंद्र लांबा का कहना है कि बिजली निगम शहर की बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए हर छोटे से छोटे बिंदु पर काम कर रहा है। ताकि शहरवासियों को सर्दी के मौसम में बिजली संकट न झेलना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें