फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बदलती लाइफ स्टाइल दे रही मधुमेह के मरीजों को जन्म

Wed, 13 Nov 2024 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। वीरवार को मधुमेह दिवस के रूप में मनाया जाएगा। आज के चिंता, तनाव व भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग मधुमेह का शिकार होते जा रहे हैं। वर्तमान समय में 10 से 35 आयु वर्ग के मरीज भी सामने आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण बदलती लाइफ स्टाइल भी है। इससे मधुमेह के मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

मधुमेह दिवस के अवसर पर जानकारी देते हुए जिला नागरिक से चिकित्सक डॉ. यतिन गुप्ता ने बताया कि मधुमेह एक ऐसी बीमारी है। जो दो तरह से काम करती है। मधुमेह को दो वर्गों में वर्गीकृत किया गया है। जिसमें टाइप वन और टाइप टू शामिल है। टाइप वन को इंसुलिन से नियंत्रित किया जाता है।
टाइप टू को इंसुलिन व दवा दोनों से नियंत्रित किया जाता है। शरीर में इंसुलिन की कमी या इंसुलिन का सही से काम नहीं करने की वजह से मधुमेह बढ़ जाती है। इसमें रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ जाती है। जो हमारे मानव शरीर को प्रभावित करती है। मधुमेह से पीड़ित लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसका मुख्य कारण हमारी बदलती जीवन शैली है।
विज्ञापन

रोजाना अस्पताल में 15 मरीज मधुमेह का इलाज करवाने आ रहे हैं। इसमें से कुछ मरीज खाने पीने में बदलाव कर मधुमेह पर नियंत्रित भी कर रहे हैं। मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है। यदि हम स्वस्थ आहार लें, नियमित व्यायाम करें और तनाव कम करने से इस को खत्म किया जा सकता है। नियमित जांच करवाएं और अपने डॉक्टर से सलाह लेते रहें। इस से आप मधुमेह का पता लगा सकते हैं और इस से होने वाले नुकसान जैसे कि किडनी की समस्या, दिल की समस्या, नजर कमजोर होना, सिर दर्द होना जैसी परेशानी को कम कर सकते हैं।
मधुमेह के कुछ लक्षण हैं जिनसे पता लगाया जा सकता है कि मधुमेह का शिकार आप है या नहीं जिसमें से बार बार पेशाब आना , प्यास ज्यादा लगना, भूख ज्यादा लगना, थकावट रहना, घाव का जल्दी ठीक न होना इसके कुछ सामान्य लक्षण हैं। इसलिए आप अपना चेकअप नियमित करवाते रहें।
मधुमेह के लक्षण :
-बार बार पेशाब आना
- प्यास ज्यादा लगना
-भूख ज्यादा लगना
-थकावट रहना
-घाव का जल्दी ठीक न होना

मधुमेह मरीजों के लिए सुझाव :
मधुमेह के मरीजों को बीमारी से डरने की बजाए अपने दैनिक दिनचर्या में बदलाव करना चाहिए। मधुमेह के चिकित्सकों की तरफ से कुछ सुझाव दिए गए हैं। चिकित्सकों का मानना है कि नीचे दिए गए सुझावों को अपना कर वो मधुमेह पर नियंत्रण किया जा सकता है।
रोजाना 45 मिनट तक सैर करें।
-वसा युक्त खाना खाने से परहेज करें।
-नियमित योगा करें।
-ऐसे खाना खाने से बचें जिसके अंदर शर्करा की मात्रा अधिक हो।
-खाने में हरे पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें।
-खाने में करेला, नीम की पत्ती, ग्रीन टी का सेवन नियमित करें।
-नियमित चेकअप करवाते रहें।
मधुमेह एक एसी बीमारी है। जिस पर दैनिक दिनचर्या में बदलाव कर नियंत्रित किया जा सकता है। जो मधुमेह से पीड़ित है। ऐसे मरीजों को नियमित मधुमेह चैकअप करवाते रहना चाहिए। रोजाना 45 मिनट सैर व योगा कर मधुमेह पर कुछ हद तक काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन

- डॉ. यतिन गुप्ता, चिकित्सक जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें