फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तीन साल में भी सीईटीपी नहीं हुआ चालू, आ रही भ्रष्टाचार की बू

Thu, 27 Jul 2023 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के औद्योगिक सेक्टर 21 और 26 में बारिश के पानी की निकासी के लिए बरसाती डिस्पोजल तो चालू हो गया है, लेकिन कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) के लिए अभी डेढ़ माह और इंतजार करना पड़ेगा। बिजली कनेक्शन चालू होने और जनरेटर सिस्टम तैयार होने के बावजूद औद्योगिक क्षेत्र के कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट संचालन में अड़चन बताई जा रही है।
विज्ञापन

जिला उद्योग संघ ने भी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग की कार्य प्रणाली और नए सीईटीपी में खामियों के आरोप लगाकर मामले की विजिलेंस विभाग के पुलिस महानिदेशक को शिकायत भेजकर जांच की मांग की है। बारिश के दौरान औद्योगिक सेक्टर में जलभराव हो रहा है। वहीं ठप सीवर व्यवस्था की वजह से ग्रीन बेल्ट की हरियाली तक चौपट हो गई है, क्योंकि सीवर का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर पार्कों व ग्रीन बेल्ट में जमा हो रहा है।
रोहतक रोड पालुवास मोड़ पर औद्योगिक सेक्टर 21 और 26 के लिए सीईटीपी बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अभी इसे चालू नहीं किया है। करीब 11 करोड़ की लागत से पांच एमएलडी क्षमता का ये सीईटीपी दोनों औद्योगिक सेक्टरों के बरसाती पानी और सीवरेज के गंदे पानी की निकासी के लिए है। बारिश की वजह से बरसाती डिस्पोजल टैंक को तो चालू करा दिया लेकिन सीईटीपी अभी भी बंद पड़ा है।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी सीईटीपी को चालू कराने में अभी तकनीकी अड़चन बता रहे हैं, इसमें अभी तक इलेक्ट्रिसिटी का काम पूरा नहीं हुआ है। इसके अलावा भी काफी काम बचा है। जिस कारण इसे चालू कर पाना संभव नहीं है।



विधायक भी जांच चुके हैं व्यवस्था, जल्द चालू कराने के दिए थे निर्देश

विधायक घनश्याम सर्राफ भी नए सीईटीपी का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाएं देख चुके हैं। इसके बाद उन्होंने एचएसवीपी अधिकारियों से इसे जल्द चालू कराने के भी निर्देश दिए हैं। लेकिन इन आदेशों के बाद भी न तो काम में तेजी आई न ही इसे चालू किया गया। बारिश में सेक्टर न डूबे इसके लिए बरसाती डिस्पोजल के एक टैंक को चालू कर दिया, जबकि सीईटीपी पर बिजली कनेक्शन चालू हो चुका है। वहीं जनरेटर सिस्टम भी स्थापित हो चुका है।
औद्योगिक सेक्टर 21 और 26 का नया सीईटीपी बनकर तैयार हो चुका है। इसमें अभी संबंधित ठेकेदार का इलेक्ट्रिसिटी का कार्य बचा हुआ है। इसे जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। अगर मौसम ठीक रहा तो करीब डेढ़ माह में इसे चालू करा देंगे, जबकि बरसाती डिस्पोजल चालू हो चुका है।

-पंकज कुमार, कनिष्ठ अभियंता, एचएसवीपी भिवानी।
मैंने औद्योगिक सेक्टर 26 में बने सीईटीपी में खामियों को लेकर सीएम विजिलेंस जांच के लिए पुलिस महानिदेशक विजिलेंस को शिकायत दी है। हमें अंदेशा है कि सीईटीपी के निर्माण और मशीनरी में काफी अनियमितताएं की गई हैं। ये प्लांट एक अप्रैल से चालू हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक भी इसे चालू नहीं किया है। इस मामले की विजिलेंस जांच होगी तो सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन


-शैलेन्द्र जैन अध्यक्ष जिला भिवानी उद्योग संघ भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें