फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल मोड में होगी जनगणना 2027 : डीसी

Thu, 08 Jan 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
डीआरडीए हाल में जनगणना को लेकर अ​धिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त साहिल गुप्ता। 
विज्ञापन
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में जनगणना 2027 को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीसी ने बताया कि जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में जनगणना-2027 का कार्य विधिवत रूप से एक मई में शुरू होगा। जनगणना के लिए सक्षम अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएंगी। जनगणना डिजिटल मोड में होगी। बैठक में सांख्यिकी विभाग से उपनिदेशक ओमप्रकाश भी मौजूद रहे। उन्होंने भी जनगणना कार्य को लेकर जरूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला सांख्यिकी अधिकारी डॉ. भागीरथ कौशिक ने जिला में जनगणना से संबंधित संसाधनों के बारे में विस्तार से बताया। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया कि किसी भी देश-प्रदेश की विकास नीतियों और योजनाओं का आधार जनगणना होती है। जनसंख्या के अनुरूप ही नीतियां निर्धारित की जाती हैं। प्रत्येक विभाग द्वारा भविष्य की संभावनाओं तथा वर्तमान आवश्यकताओं को आधार मानकर ही अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाता है। उन्होंने बताया कि जिला में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जनगणना के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएंगी, जिनको अप्रैल माह में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
डीसी ने कहा कि जनगणना-2027 का कार्य पूरी तरह से डिजिटल मोड में किया जाएगा। इसके लिए एचएलओ के नाम से एक मोबाइल एप बनाया गया है। जनगणना दो चरणों में होगी। पहले एक मई से मकानों को सूचीबद्ध किया जाएगा। इसमें मकान का एरिया, बिजली, पानी, सीवरेज, इंटरनेट केबल, वाहन सुविधाओं को अंकित किया जाएगा। इसके बाद आम जनमानस की गणना का कार्य होगा।
विज्ञापन


बैठक में एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, एसडीएम भिवानी महेश कुमार, नगराधीश अनिल कुमार, एसडीएम लोहारू मनोज दलाल, एसडीएम सिवानी विजया मलिक, एडीएसओ रणबीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, ईओएमसी राजाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें