फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी और दादरी में लगेंगे 16-16 सीसीटीवी

Mon, 14 Dec 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर पर नजर रखने के लिए प्रशासन की ओर से भिवानी और चरखी दादरी में 16-16 सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके लिए सांसद की ओर से 15 लाख की राशि मिलने के बाद कैमरे लगाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इसी माह कैमरे लगने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारी बैठक कर इस बात का फैसला करेंगे कि सीसीटीवी कहां-कहां लगाए जाने हैं। 

जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया था। इस दौरान सांसद धर्मबीर सिंह ने भिवानी और चरखी दादरी में सीसीटीवी लगाने के लिए 15 लाख देने की घोषणा की थी। इसके बाद इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई और मामला लगातार लटकता रहा।

इस दौरान चार दिसंबर को मालगोदाम रोड पर दो ज्वेलर भाइयों से 35 लाख रुपये व 120 ग्राम की सोने की चेन लूट ली गई। इस घटना के विरोध में व्यापारी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है।
विज्ञापन


 व्यापारियों ने सांसद से शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी उठाई। व्यापारियों की मांग के बाद अब प्रशासन ने सीसीटीवी लगाने की कवायद शुरू कर दी है।

प्रशासन ने भिवानी और दादरी में 16-16 सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई है। इनके अलग-अलग कंट्रोल रूम सेटअप होंगे। कैमरे शहर के मुख्य प्वाइंट पर लगाए जाएंगे मगर अभी यह फाइनल नहीं हो पाया है कि कौन-कौन से मुख्य प्वाइंट है। इस बारे में पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें स्थान तय किए जाएंगे।

44 कैमरे लगने की बनी थी योजना
करीब तीन साल पहले शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनी थी। उस समय नगर परिषद ने सर्वे करवाकर 44 स्थान सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निर्धारित किए थे। कभी बजट तो कभी प्रधान बदलने के कारण मामला लटकता गया। बताया जाता है कि शहरी निकाय निदेशालय सभी नगर परिषद के तहत आने वाले शहरों सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बना रहा है। फिलहाल 44 की एवज में 16 कैमरे ही शहर में लगाए जा रहे है।
---
यहां दुकानदारों ने लगाए है सीसीटीवी कैमरे
शहर के अनेक बाजारों व मुख्य स्थानों पर दुकानदारों ने नगर परिषद या प्रशासन का इंतजार करने की बजाए स्वयं ही अपने स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए है। शहर के हांसी गेट, रोहतक गेट चौक पर दुकानदारों ने मिलकर सीसीटीवी कैमरे लगवाए है। सर्राफा बाजार, में भी दुकानदारों ने सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए है। दुकानदार से चौथ मांगने की घटना के बाद भिवानी महापंचायत ने रेलवे स्टेशन के सामने सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे।
--
नए कैमरे कुछ माह में दे गए जवाब
रेलवे स्टेशन के बाहर मुख्य मार्ग पर चौथ की घटना के बाद सात सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। उनमें से अब चार खराब हो चुके हैं। बचे तीन भी रूक-रूक कर चलते हैं।
--

वर्जन:::
भिवानी और चरखी दादरी में 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे अच्छी क्वालिटी के लगाए जाएंगे। टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।
जगदीप सिंह, नगराधीश, भिवानी
वर्जन::::
सीसीटीवी कैमरे कहां-कहां लगेंगे इसके लिए जल्द ही पुलिस अधिकारियों की बैठक होगी। बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा कि कहां-कहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जएंगे।
विज्ञापन

अशोक बख्शी, डीएसपी हेड क्वार्टर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें