फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई परिणाम : 95.8 फीसदी बच्चों ने भरी सफलता की उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बेसब्री से इंतजार के बाद सीबीएसई की 10वीं और 12वीं का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। जिले में करीब 95.8 फीसदी बच्चों ने सफलता के आसमान को छुआ। सुबह 12वीं का और दोपहर में 10वीं का परिणाम घोषित किया। जिले में 3939 परीक्षार्थियों ने 10वीं और 3322 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, परीक्षार्थी झूम उठे।
विज्ञापन

सीबीएसई के स्कूलों में भी जश्न मना और बेहतर परिणाम आने के बाद बच्चों ने अपने शिक्षकों से आशीर्वाद लिया और मिठाइयां खिलाई।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के बाद सीबीएसई ने भी अंकों की बारिश की। कुछेक स्कूलों को छोड़ अधिकतर स्कूलों का परिणाम 95 से 100 फीसदी तक रहा। परीक्षार्थियों में एक-दूसरे से अधिक अंक लेने की होड़ लगी रही। यहीं कारण है कि बच्चों ने 99 फीसदी तक अंक हासिल किए। हलवासिया स्कूल के छात्र अतुल जांगड़ा ने आर्ट में 99 फीसदी अंक हासिल किए। कॉमर्स में वैश्य मॉडल स्कूल की मुस्कान ने 98.20 फीसदी अंक, साइंस के मेडिकल संकाय में भिवानी पब्लिक स्कूल की छात्रा हितैषी ने 96.2 फीसदी और नान मेडिकल संकाय में डीपीएस की हर्षिता ने 96.4 फीसदी अंक हासिल किए।
10वीं में वैश्य मॉडल की सुरभि ने 99 फीसदी अंक हासिल किए।
10वीं में भी परीक्षार्थियों ने परचम लहराया और काफी बच्चे ऐसे रहे जिन्होंने 95 से 99 फीसदी तक अंक हासिल किए। वैश्य मॉडल स्कूल की छात्र सुरभि ने 99 फीसदी अंक हासिल किए। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी पदाधिकारियों के अलावा विधायक घनश्याम सर्राफ ने भी उसे बधाई दी। सुरभि के बाद सरस्वती स्कूल आसलवास दूबिया की छात्रा हर्षिता ने 98.5 फीसदी अंक हासिल किए। स्कूल डायरेक्टर राजबीर सिंह ने छात्रा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें