फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आठ से नौ फूट और अधिक चौड़ा होगा शहर का घंटाघर चौक

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के घंटाघर यानी पंडित नेकीराम शर्मा चौक का सुंदरीकरण के साथ-साथ उसे चौड़ा किए जाने की दिशा में भी कदम उठाया है। इसके लिए जिला नागरिक अस्पताल की पुरानी दीवार को तोड़कर उसे पीछे की तरफ खिसकाया जाएगा। जिसके लिए पुरानी दीवार को भी तोड़कर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दरअसल घंटाघर चौक पर हांसी गेट की तरफ से आने वाले बड़े और भारी वाहनों को रेलवे स्टेशन रोड की तरफ ले जाने में संकरे चौराहे की वजह से मोड़ते समय काफी परेशानी होती थी। अकसर रोडवेज की बसें यहां संकरे चौक पर काफी मशक्कत के बाद ही मुड़ पाती थी, जिस कारण जाम भी लग जाता था, लेकिन अब रेलवे स्टेशन की तरफ के चौक के दायरे को आठ से नौ फुट और चौड़ा किया गया है। जिसके बाद वाहनों को चौक पर घुमावदार मोड़ काटने में कोई परेशानी नहीं होगी।
शहर के पंडित नेकीराम शर्मा घंटाघर चौक का सुंदरीकरण किया जा रहा है। यह काम स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा जिला प्रशासन के निर्देश पर कराया जा रहा है। चौक को पहले से भी भव्य रुप दिया जा रहा है। जिसका काम भी तेजी से चल रहा है। इसी के साथ चौराहे की सड़क का दायरा भी चौड़ा किए जाने की दिशा में काम अब शुरू किया है। इसके लिए नागरिक अस्पताल की पुरानी दीवार को तोड़ा गया है। जिसके बाद अब नागरिक अस्पताल की बाहरी दीवार का दायरा आठ से नौ फुट अंदर की तरफ नए सिरे से निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

संकरे चौराहे की वजह से सिटी बस सेवा पर भी लगा था ब्रेक
शहर के घंटाघर चौक का दायरा एक तरफ से ज्यादा संकरा था, जिसकी वजह यहां संकरी सड़क और फुटपाथ नहीं होना था। क्योंकि नागरिक अस्पताल की दीवार का एक कोना यहां अड़चन बना हुआ था। अब इस अड़चन को दूर करने के लिए पुरानी दीवार हटा दी गई है। इसी के साथ यहां से बिजली के खंभे व अन्य लाइनों को भी शिफ्ट किया जाएगा।
वर्जन
पंडित नेकीराम शर्मा घंटाघर चौक का सुंदरीकरण का काम स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से चल रहा है। जबकि चौराहे की सड़क को चौड़ा किए जाने के लिए नागरिक अस्पताल की दीवार को हटाया गया है। नागरिक अस्पताल की तरफ की सड़क का दायरा चौड़ा किया जा रहा है। इसी के साथ चौराहे पर किसी भी वाहन को घुमावदार चौक पार करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

- राहुल चहल, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें