फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की आज से, जनिये क्या है इस बार नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सत्र 2021-22 की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 26 अप्रैल को शुरू होंगी, जो कि 15 जून तक चलेंगी। इसके लिए जिले में 14 केंद्र बनाए गए हैं। सीबीएसई की ओर से इस बार ऑफलाइन परीक्षा ली जाएगी। सीबीएसई ने परीक्षा की तिथि, समय और गाइडलाइन अधिकारिक वेबसाइट पर भी साझा की है।
विज्ञापन

जिलेभर में 10वीं कक्षा के 3939 और 12वीं कक्षा के 3322 विद्यार्थी इस बार परीक्षा देंगे। सीबीएसई की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक परीक्षार्थी को अपना स्कूल का आईडी कार्ड और एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा। एडमिट कार्ड पर परीक्षार्थी के स्वयं, अभिभावक और स्कूल प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर होने अनिवार्य है। यह परीक्ष टर्म टू की रहेगी और अंक प्रत्येक विषय के अनुसार रहेंगे।
सुबह नौ बजे शुरू होगा प्रवेश
सीबीएसई ने ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित करवाने के लिए बोर्ड द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक आयोजित होगी। सुबह नौ बजे परीक्षा केंद्र में प्रवेश शुरू होगा और 10 बजे तक मिलेगा। सुबह 10 बजे प्रश्न पत्र खोले जाएंगे और सवा 10 बजे से परीक्षार्थियों को वितरित किए जाएंगे। इसके बाद साढे़ 10 बजे से परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

एक रूम में 18 परीक्षार्थी होंगे, दो पर्यवेक्षक करेंगे निगरानी
सीबीएसई टर्म टू की परीक्षा में हर कमरे के अंदर 18 परीक्षार्थी ही परीक्षा देंगे। नकल रहित परीक्षा के लिए इन परीक्षार्थियों की निगरानी के लिए दो पर्यवेक्षक ड्यूटी करेंगे। हालांकि टर्म वन की परीक्षा में 12 परीक्षार्थी प्रति रूम में बैठने की इजाजत थी, जिन पर एक पर्यवेक्षक की ही ड्यूटी लगाई गई थी।
कोविड सुरक्षा नियमों का करना होगा पालन
सीबीएसई की ओर से जारी आदेशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों में कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य है। इसके तहत परीक्षार्थी और ड्यूटी शिक्षकों को मास्क और उचित सामुुदायिक दूरी नियम का पालन करना होगा। हालांकि जहां पर कोरोना का अधिक खतरा नहीं है, वहां रियायतें भी बरती जा सकती है।
पारदर्शी बोतल में ही लाएं पानी
गाइडलाइन के अनुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में पारदर्शी बोतलों में ही पानी ले जाने की छूट है। इसके साथ ही अगर वे अपने साथ पैन या एडमिट कार्ड किसी थैली में लेकर जा रहे है तो वह भी पारदर्शी होनी चाहिए। इसके अलावा परीक्षार्थियों के साथ ही पर्यवेक्षक को भी मोबाइल या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ लेकर जाना अलाउड नहीं है।
10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी और उनके अभिभावक विशेष रूप से ध्यान रखे की प्रवेश पत्र पर हस्ताक्षर अवश्य करवा लें। इसके साथ ही विद्यार्थी प्रश्न पत्र को पहले 10 से 15 मिनट आराम से पढ़ें और फिर बाद में अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना शुरू करें। सीबीएसई की गाइडलाइन के अनुसार कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। साथ ही पीने के पानी की पारदर्शी बोतल ही लेकर जाएं। - डॉ. अनीता शर्मा, जिला कॉर्डिनेटर, सीबीएसई भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें