फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएलयू की कुलपति प्रो. दीप्ति बोलीं-फैशन डिजाइनिंग में रोजगार की अपार संभावनाएं

विज्ञापन
सीबीएलयू में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि को सम्मानित करतीं कुलपति प्रो दीप्ति धर्माणी। संस्थान
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) के फैशन डिजाइनिंग विभाग की ओर से आयोजित ‘द आर्ट ऑफ फैशन कॉन्सेप्ट एंड क्रिएशन’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन वीरवार को हुआ।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा, भगवान ब्रह्मा सृष्टि के सृजनकर्ता हैं, और क्रिएशन अपने आप में एक अमूल्य और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपार रोजगार की संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों को नौकरी लेने का नहीं, बल्कि दूसरों को नौकरी देने का लक्ष्य रखना चाहिए। वे स्वरोजगार अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं।
कार्यशाला में सीडीएलयू सिरसा से फैशन डिजाइनिंग की विशेषज्ञ डॉ. गुरप्रीत कौर भुल्लर ने विद्यार्थियों को फैशन डिजाइनिंग के तकनीकी पहलुओं से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि यह उनकी पहली कार्यशाला थी और भविष्य में इसे एक महीने तक बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

कन्वीनर प्रो. विपिन कुमार जैन, आयोजन सचिव डॉ. सोनिका और संयुक्त सचिव डॉ. सोनिया रही। डीन ह्यूमैनिटीज एवं कार्यशाला कन्वीनर प्रो. विपिन कुमार जैन ने अतिथियों और सहभागियों का धन्यवाद किया। कार्यशाला के समापन के साथ-साथ विद्यार्थियों की ओर से बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी, कुलसचिव डॉ. भावना शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें