भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) ने स्नातकोत्तर और स्नातक कोर्स के तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाएं छह से 21 दिसंबर तर चलेंगी। स्नातक कक्षाओं की परीक्षाएं तीन से शुरू होकर 27 दिसंबर तक चलेंगी। परीक्षा का समय दोपहर दो से पांच बजे का रहेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीजी कोर्सेज के तीसरे सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम जारी किया है। विश्वविद्यालय एवं संबंधित महाविद्यालयों के पीजी कोर्स की मुख्य परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें बीएससी ऑनर्स और एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, एलएलएम, एमए हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, ग्रामीण विकास, अर्थशास्त्र, एमबीए, एमकॉम, एमपीईएस, एमजेएमसी, एमएसडब्लू और एमएससी योग, एमएससी जूलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, एमएससी साइकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री की परीक्षाएं शामिल हैं। वहीं, स्नातक के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी किया है। विद्यार्थी परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए सीबीएलयू की अधिकृत वेबसाइट देख सकते हैं।