होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करते चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजकुमार
भिवानी। केंद्रीय विश्वविद्यालय पाली में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल की विभिन्न नौ विधाओं में सीबीएलयू की विद्यार्थियों ने टॉप थ्री में स्थान बनाया। इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में विश्वविद्यालय की छात्रा सपना ने अंग्रेजी काव्य पाठ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
छात्रा कलाकार किरण, ममता, रीना, अंजु, अंशु, सुदेश, विनीता, भूमिका, प्रियंका, ममता, शीतल, कोमल ने ग्रुप डांस में तृतीया स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सॉन्ग में रीना,भूमिका, ममता, देवांशी, कोमल, प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजकुमार मित्तल एवं कुलसचिव ऋतु सिंह ने इस उपलब्धि पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक एवं विश्वविद्यालय के युवा कल्याण विभाग की सचिव आशा पूनिया, मार्गदर्शक टीम एवं विजेता विद्यार्थी कलाकारों को बधाई दी। इस अवसर डॉ. प्रोमिला सुहाग, डॉ. हरिकेश पंघाल, पीआरए ऋषि शर्मा, डॉ. कविता शर्मा, मनोज, डॉ. वंदना, डॉ. पूजा, रविंद्र शर्मा उपस्थित रहे।