फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएलयू ने किए दो एमओयू, छात्रों के लिए खुलेंगे उद्यमिता और नवाचार के नए रास्ते

विज्ञापन
भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट के साथ एमओयू साइन करते हुए सीबीएलयू के पदाधिकारी।
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) ने अपने 13वें स्थापना दिवस पर दो महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए। स्थापना दिवस का प्रमुख आकर्षण रहे इन समझौतों के तहत युवाओं में उद्यमिता, कौशल विकास, स्वरोजगार और शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

पहला एमओयू भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट (बीवाईएसटी) के साथ तथा दूसरा बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) लखनऊ के साथ किया गया।



बीवाईएसटी के साथ समझौते से स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा
भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट के साथ हुए एमओयू का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। बीवाईएसटी के मेंटर इंडिया कार्यक्रम के डॉ. शोहराब आलम ने बताया कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में संस्था सहयोग करेगी। बीवाईएसटी की ओर से युवाओं को उद्यमिता विकास के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इनक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से नए स्टार्टअप शुरू करने के अवसर भी मिलेंगे। इस अवसर पर बीवाईएसटी की ओर से चैप्टर चेयरमैन हितेंद्र पुनियानी, शिवा शर्मा, डॉ. एसएम शोहराब आलम हेड मॉनिटरिंग इंडिया, कुमारी शमिता और चित्रांशी उपनिदेशक बीवाईएसटी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
शैक्षणिक संसाधनों के साझा उपयोग पर बनी सहमति
सीबीएलयू और बीबीएयू लखनऊ के बीच दूसरा एमओयू वर्चुअल माध्यम से हुआ। इसके अंतर्गत दोनों विश्वविद्यालय ईएमआरसी, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) और मूक्स के माध्यम से ऑनलाइन व्याख्यानों का आदान-प्रदान करेंगे। साथ ही कौशल विकास, नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे। दोनों संस्थान बिना किसी वित्तीय दायित्व के अपने शैक्षणिक संसाधनों का साझा उपयोग करेंगे। वर्चुअल एमओयू समारोह में बीबीएयू के कुलगुरु प्रो. राज कुमार मित्तल और सीबीएलयू की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी मौजूद रहीं। एमओयू पर बीबीएयू के कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह और सीबीएलयू की कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें