फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएलयू: उत्कर्ष यूनिफेस्ट में म्हारें युवा मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय का चौथा उत्कर्ष यूनिफेस्ट 12 से 14 दिसंबर तक महिला महाविद्यालय झोझूकलां में आयोजित किया जाएगा। इसमें विवि से संबंधित महाविद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थी कलाकार सहभागिता करेंगे। यह जानकारी विवि के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने विश्वविद्यालय की जनसंपर्क एवं मीडिया सेल द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने कहा कि विवि में हर वर्ष यूनिफेस्ट का आयोजन किया जाता है। यूथ फेस्टिवल में 12 दिसंबर को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

बतौर अध्यक्ष दादरी पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत एवं विशिष्ठ अतिथि बीजेपी की स्कूल एजुकेशन विंग के स्टेट कोआर्डिनेटर वीरेंद्र उर्फ टीनू शिरकत करेंगे। 13 दिसंबर को बतौर मुख्यातिथि दादरी की उपायुक्त प्रीति सिंह शिरकत करेंगी। अध्यक्षता गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष धर्मबीर सिंह करेंगे। बतौर विशिष्ट अतिथि क्रेशर एसोसिएशन के प्रधान सोमबीर घसोला और जिला पार्षद सोनू साहुवास शिरकत करेंगे। 14 दिसंबर को यूथ फेस्टिवल के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ पधारेंगे। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल करेंगे और बतौर विशिष्ट अतिथि बीजेपी की स्कूल एजुकेशन विंग के स्टेट कोआर्डिनेटर वीरेंद्र उर्फ टीनू शिरकत करेंगे। विवि की कुलसचिव ऋतु सिंह की कार्यक्रम में उपस्थिति रहेगी।
चार मंचों पर होंगे रंगारंग कार्यक्रम
डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक ने बताया कि उत्कर्ष यूनिफेस्ट में चार मंच होंगे। इन चार मंचों पर एकल लोक नृत्य, संस्कृत नाटक, हिंदी नाटक, मिमिक्री, मूक अभिनय, कव्वाली, सामूहिक लोक नृत्य, हरियाणवी नाटिका, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वाद्य, समूह गान, पाश्चात्य गायन, पाश्चात्य समूह गान, पाश्चात्य वाद्य, कथक नृत्य, हिंदी काव्य पाठ, रंगोली, अधिष्ठापन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही संस्कृत श्लोक उच्चारण, संस्कृत भाषण, हिंदी काव्य पाठ, हरियाणवी काव्य पाठ, पंजाबी काव्य पाठ, वाद विवाद प्रतियोगिता, उर्दू काव्य पाठ, कार्टूनिंग, पेंटिंग, मेहंदी एवं लोक नृत्यों आदि की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

नकद ईनाम के साथ दिया जाएगा प्रशस्ति पत्र
इससे पूर्व में विवि के तीन यूनिफेस्ट वैश्य कॉलेज, बीएलजेएस तोशाम और जेवीएमजीआरआर कॉलेज चरखी दादरी में आयोजित किए जा चुके हैं। यूनिफेस्ट के विजेता विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से प्रथम को 500 द्वितीय को 400 और तृतीय को 300 रुपये का नकद ईनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यूथ फेस्टिवल में युवा कल्याण विभाग की सचिव डॉ. आशा पूनिया, सोनू पहल, मांगेराम, राज सिंह, गदर सिंह, योगेश सांगवान, लक्ष्मी नारायण, डॉ. पवन शर्मा संयुक्त सचिव शिक्षा बोर्ड, डॉ. जगबीर राठी, सांगवान खाप 13 के प्रधान सूरजभान की उपस्थिति रहेगी। यूनिफेस्ट के कन्वीनर महिला महाविद्यालय झोझू कलां के प्राचार्य डॉ. अनूप सांगवान, सह कन्वीनर डॉ. मंजू, डॉ. आशा पूनिया, आयोजन सचिव डॉ. शर्मिला, डॉ. पूनम हैं। प्रेस कांफ्रेंस पीआरए ऋषि शर्मा ने आयोजित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें