निजी बसों के चालक और परिचालकों पर सीबीएलयू में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ बदसलूकी का आरोप लगा ह
भिवानी। निजी बसों के चालक और परिचालकों पर सीबीएलयू में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है।
इससे गुस्साईं छात्राओं ने शनिवार को एनएसयूआई नेता प्रवीन बूरा और इनसो छात्र नेता जयदीप ग्रेवाल के नेतृत्व में कुलपति दीप्ति धर्माणी को ज्ञापन सौंपा। छात्राओं ने कुलपति को बताया कि विश्वविद्यालय की सभी छात्राओं को प्रेमनगर स्थित परिसर में आने जाने के लिए प्राइवेट बसों में आना-जाना पड़ता है। मुफ्त यात्रा पास होते हुए भी उनसे किराया भी मांगा जाता है। इससे भिवानी-हांसी मार्ग पर चलने वाली निजी बसों को विवि के सामने नहीं रोका जा रहा है।
इससे छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शाम को घर पहुंचने में भी देरी हो जाती है। उन्होंने विवि तक आने-जाने के लिए दो बसों की व्यवस्था करने की मांग की।
कहा कि बसों के आने-जाने का समय छात्राओं की कक्षाओं के हिसाब से बनाया जाए। वीसी ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। छात्राओं से अभद्रता के आरोपी बस चालकों और परिचालकों पर कार्रवाई न होने पर छात्र नेताओं ने बसों की आवाजाही रोकने की चेतावनी दी।