फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते तीन स्वर्ण पदक

Sun, 11 Aug 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
यूपी के सहारनपुर में हुई सब जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप में जीते ​भिवानी के ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
भिवानी। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 4 से 6 अगस्त तक सब जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप आयोजित हुई। इसमें स्थानीय कोट रोड स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स अकादमी के चार खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और एक ने कांस्य पदक जीता है। पदक विजेता खिलाड़ियों का नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था द्वारा स्थानीय हनुमान गेट स्थित बैकुंठ धाम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

खिलाड़ी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन बिजेंद्र बडग़ुज्जर ने शिरकत की तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर वार्ड नंबर 25 के पार्षद विनोद प्रजापति पहुंचे। अकादमी के संरक्षक बाबू पहलवान और कोच संदीप तंवर ने बताया कि सब जूनियर कुराश नेशनल चैंपियनशिप में 35 किलोग्राम भार वर्ग में जितेन ने स्वर्ण, 50 किलोग्राम भार वर्ग में यथ ने स्वर्ण, 60 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में अरविंद ने स्वर्ण व 30 किलोग्राम भार वर्ग में यमन सैनी ने कांस्य पदक हासिल किया।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा इसी अकादमी के जूडो खिलाड़ी अंकित ने 20 से 25 जुलाई तक नई दिल्ली में आयोजित हुई प्रतियोगिता में 73 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया तथा उत्तर अमेरिका में आयोजित होने वाली जूडो वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। अभिमान ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाली जूडो एशियाई चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। इस अवसर पर बनवारी लाल जिंदल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर अश्विनी संभ्रवाल, दशरथ हरियाणा पुलिस, कोषाध्यक्ष सुमित सैनी, ध्यान आचार्य अनिल कटारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें