फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीआई कल कोर्ट में दाखिल करेगी क्लोजर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ढिगावामंडी (भिवानी)। ढाणी लक्ष्मण निवासी 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) 14 अगस्त को पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करेगी। मनीषा की मौत को एक साल पूरा होने से एक दिन पहले बुधवार को सीबीआई का एक कर्मचारी उसके घर ढाणी लक्ष्मण पहुंचा और उसके पिता संजय को पत्र सौंपकर जांच पूरी होने तथा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल किए जाने की सूचना दी।
विज्ञापन

मनीषा की मौत को एक साल पूरा होने पर 13 अगस्त को सुबह 11 बजे ढाणी लक्ष्मण के मुख्य बस स्टैंड के पास स्थित बाबा धर्मदास आश्रम में श्रद्धांजलि सभा होगी। इसमें किसान संगठनों के अलावा आसपास के मौजिज लोग शामिल होंगे। श्रद्धांजलि सभा के बाद तय किया जाएगा कि पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में होने वाली सुनवाई में संजय के साथ कमेटी की ओर से कौन-कौन उपस्थित होगा।
मनीषा के पिता संजय ने बताया कि बुधवार को सीबीआई का एक कर्मचारी उनके घर आया और सीबीआई की तरफ से पत्र सौंपकर गया। पत्र में मनीषा मौत मामले की जांच पूरी होने तथा 14 अगस्त को पंचकूला की सीबीआई अदालत में क्लोजर रिपोर्ट पेश करने की सूचना दी गई है। संजय ने बताया कि वह स्वयं पंचकूला अदालत में सुनवाई के दौरान मौजूद रहेंगे। सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट में जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और मौत के कारणों समेत जांच के दायरे में शामिल किए गए बिंदुओं का विस्तृत विवरण सामने आएगा।
विज्ञापन


सीबीआई की जांच से संतुष्ट नहीं हुए तो कोर्ट से लगाएंगे न्याय की गुहार
मनीषा के पिता संजय ने स्पष्ट किया कि अगर सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट में की गई जांच से वह संतुष्ट नहीं हुए तो सीबीआई की विशेष अदालत से न्याय की गुहार लगाएंगे। वह इस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में पार्टी बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनका मकसद हर हाल में बेटी की मौत को न्याय दिलाना है। संजय का कहना है कि सीबीआई ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उनकी बेटी की मौत का गुनहगार आखिर कौन है।

इस हाल में मिला था मनीषा का शव
19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा 11 अगस्त की सुबह ढाणी लक्ष्मण स्थित अपने घर से रोजाना की तरह सिंघानी प्ले स्कूल जाने के लिए निकली थी। दोपहर बाद वह घर नहीं लौटी तो परिजन देर शाम तक उसकी तलाश करते रहे। परिजनों ने उसी रात लोहारू थाना में शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया। आरोप है कि मनीषा की तलाश करने के बजाय पुलिस ने उसके चरित्र पर सवाल उठाए। इसके बाद निराश परिजन घर लौट आए।
13 अगस्त की सुबह सिंघानी नहर के पास शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मामला पहले स्थानीय पुलिस की जांच के दायरे में रहा। पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में कराया गया। शुरुआत में मामले को हत्या से जोड़ा गया लेकिन बाद में इसे आत्महत्या का मामला बताया गया। मामले को लेकर आक्रोश बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री ने इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी। सीबीआई ने करीब छह माह की जांच पूरी करने के बाद 14 अगस्त को पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में क्लोजर रिपोर्ट पेश करने की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें