पुलिस को दी शिकायत में गारमेंट की दुकान के मालिक भीष्म ने बताया कि वह हमेशा की तरह दुकान मंगल करके घर चला गया था। जब सुबह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा पड़ा था और सारा समान बिखरा पड़ा। यहीं नहीं दुकान के गल्ले में रखी 50 हजार रुपये की नकदी भी गायब थी। यहीं नही चोरों ने साथ लगी अजीत टी स्टाल की दुकान से भी हजारों का सामान चोरी किया। लेकिन अजीत टी स्टाल के दुकान के मालिक को इस घटना की रात को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंच गया और सूचना डायल 112 पर दी। दुकान मालिक ने बताया कि चोर अपना चोरी का सामान मौके पर छोड़कर फरार हो गया और रेलवे स्टेशन के पास दीवार के पास छिप गया था।
बाद में चोर के एक साथी को पुलिस की मौजूदगी में दुकान मालिक ने मौके पर ही दबोच लिया। लेकिन एक साथी वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। बहरहाल लोहारू पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। व्यापार मंडल प्रधान धनपत सैनी, सचिव संजय खंडेलवाल ने कस्बे में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर प्रशासन से शहर में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।