फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बैंक खाता में पैसे ट्रांसफर करने का झांसा देकर की एक लाख पांच हजार की ठगी

Sun, 28 Jan 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एक महिला को जानकार बताकर बैंक खाता में पैसे ट्रांसफर करने का झांसा देकर एक लाख पांच हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी शिकायत में हालु बाजार क्षेत्र वासी तनूजा ने बताया कि वह गृहिणी हैं। गत सात जनवरी की शाम को उसके फोन पर एक काॅल आई थी। जिसमें उसने बताया कि उनका जानकार मनोज शर्मा वासी तिगड़ाना से बोल रहा है। उसके दोस्त का भाई का एक्सीडेंट हो गया है। वह अस्पताल में दाखिल है। उसके खाता से दोस्त के खाता में रुपये नहीं जा रहे हैं, इसलिए वह उनके पास पैसे भेज रहे हैं। जिसे बताए गए खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। उसके पास कुछ मैसेज भेजे, जिसमें 25 हजार, सात हजार, 28 हजार, 45 हजार रुपये ट्रांसफर करवा दिए। बाद में उसे पता चला कि उसी के बैंक खाता से एक लाख पांच हजार रुपये की राशि धोखाधड़ी से निकल गई। इस संबंध में मामले की शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम पुलिस थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें