फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लाखों रुपये की हेराफेरी करने के मामले में पूर्व मैनेजर पर केस दर्ज

Mon, 04 Sep 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा । गांव कुंगड के स्टेट बैंक मैनेजर ने पिछले दिनों ग्राहकों के खातों से छेड़छाड़ कर लाखों रुपये का गबन करने के आरोपी पूर्व बैंक मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव कुंगड के स्टेट बैंक में पिछले दिनों बैंक मैनेजर ने 18 लोगों के किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाकर लाखों रुपये की ट्रांजेक्शन अन्य खातों में करके करीब साढे़ 80 लाख रुपये की राशि की गड़बड़ करके राशि डकार ली। जब मामला लोगों के संज्ञान में आया तो लोगों ने बैंक के उच्च अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी। बैंक के उच्च अधिकारियों ने इस मामले की जांच कर पुलिस में पूर्व मैनेजर के खिलाफ मामला दे दिया है। जांच में बैंक के अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों स्टेट बैंक के पूर्व मैनेजर अभिषेक ने 18 लोगों के किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़कर 80 लाख 43 हजार की हेराफेरी की है। जांच में मैनेजर को दोषी पाया गया है।
शुक्रवार को वर्तमान बैंक मैनेजर ने पुलिस को मामले की लिखित में शिकायत दी है। इस बारे में पुलिस के जांच अधिकारी वेद सिंह ने बताया कि गांव कुंगड़ के स्टेट बैंक के पूर्व मैनेजर के खिलाफ बैंक के अधिकारियों ने जांच कर लिखित में शिकायत दी है। इस मामले में पूर्व बैंक मैनेजर अभिषेक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें