फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पटवारी और नंबरदार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, आरोपी नंबरदार गिरफ्तार

Mon, 11 Nov 2024 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू(भिवानी)। वर्ष 2021-22 के मुआवजा वितरण धांधली के मामले में लोहारू थाना पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने तहसीलदार की शिकायत पर पटवारी और नंबरदार के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी नंबरदार को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय से दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है जबकि उसका साथी आरोपी पटवारी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


किसानों ने वर्ष 2021-21 के मुआवजा वितरण में घोटाले के आरोप लगाए थे। इसके खिलाफ किसान संगठनों ने लोहारू में प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा था। एडवोकेट प्रदीप कुमार ने पिछले दिनों जन सूचना अधिनियम के तहत मुआवजा वितरण से संबंधित सूचना मांगी थी। इसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारी आरोप की जांच में जुट गए थे। जांच के दौरान सामने आया था कि कई मृत किसानों के और हरियाणा से बाहर के किसानों के खातों में मुआवजा वितरण की राशि भेजी गई है। इसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया।
तहसीलदार विक्रम सिंगला ने पूरे मामले की जांच कर इसकी रिपोर्ट एसडीएम लोहारू को सौंपी थी। लोहारू के एसडीएम ने इस रिपोर्ट को उपायुक्त भिवानी को भेजी। तब इस मामले में नंबरदार रामप्रसाद और पटवारी राजबीर पर घोटाला करने का आरोप लगा था। इसके बाद पटवारी को अगस्त में निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस मामले में गहन जांच के बाद लोहारू पुलिस ने रविवार को पटवारी राजबीर और नंबरदार रामप्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में धोखाधड़ी करके 37 अपात्र लोगों के खातों में 3,79,208 रुपये की राशि डालने का आरोप है। इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा जांच कर रही है। आरोपी नंबरदार को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच में कई और आरोपी मिल सकते हैं। इसलिए किसान संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रशासन और सरकार से इस पूरे घोटाले की गहनता से जांच कर सभी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें