फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जमीन की धोखाधड़ी मामले में सरपंच के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू रोड पर जमीन की धोखाधड़ी मामले में जूई कलां पुलिस ने गांव देवसर के सरपंच संजय के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी थी। इसकी प्रारंभिक जांच कराए जाने के बाद केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी संजय ने बताया कि उसके पिता और सहयोगी अनिल ने लोहारू रोड देवसर में जमीन खरीदी थी। 2006-07 जमाबंदी के अनुसार इसका बैनामा भी 18 मार्च 2013 को तैयार कराया गया था। जिसकी पैमाइश भी तहसीलदार की ओर से करवाई गई थी।
संजय के पिता मामनचंद और सह खरीदार अनिल कुमार ने आपस में बंटवारा कर लिया था। इसके बाद उसके पिता की सड़क के साथ लगती जमीन आई थी। उसके बाद 2014 में संजय के पिता ने अपने हिस्से की 12 कनाल में से चार कनाल भूमि जो भिवानी-लोहारू रोड पर लगती है। इसकी चहारदीवारी भी कराई थी। 2018 में चार कनाल के साथ लगती दो कनाल तीन मरले भूमि को प्रेमप्रकाश अग्रवाल को बेच दिया था। प्रेम अग्रवाल ने 2019 में इस भूमि पर एक कमरा भी बनाया था। इस संबंध में डीटीपी से नोटिस भी मिला था।
विज्ञापन

2021 में संजय के पिता मामनचंद ने अपनी बाकी छह कनाल भूमि जो भिवानी-लोहारू सड़क के साथ लगती है, इसमें चार कनाल पीछे की थी। उसे मीनू सिंगला को बेच दिया। इसका 28 अक्तूबर 2021 को बैनामा हुआ था। 2023 में प्रेम प्रकाश ने भिवानी-लोहारू रोड की तरफ दीवार बनाई थी। इस पर भी डीटीपी का नोटिस हुआ था। संजय के पिता मामन ने अपनी बची हुई तीन कनाल नौ मरला भूमि खून के रिश्ते में अंतरण पत्र छह मार्च 2025 द्वारा संजय के हक में करवा दी।
तीन कनाल नौ मरला भूमि पर उनका मालिकाना हक और कब्जा है। लेकिन आरोपी सरपंच संजय उन्हें नाजायज तौर पर धमकी दे रहे हैं और अपनी राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर दबाव बना रहे हैं। उन्हें जान का खतरा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को पीड़ित ने शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में सरपंच संजय के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें