भिवानी। सिटी स्टेशन क्षेत्र निवासी एक युवक पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में तीन नामजद सहित आठ अन्य के खिलाफ संबंधित धारा के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सिटी स्टेशन क्षेत्र निवासी विजय ने बताया कि 24 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे वह अपने दोस्त साहिल के साथ बाइक पर शनि मंदिर चौराहे के पास दुकान पर पानी लेने गया था। इसी दौरान वह दुकान पर खड़ा था। वहां सिद्धांत उर्फ काजू आया और उसने हालचाल पूछा। बात करने के दौरान ही सोमवीर व सूरज सहित आठ अन्य युवक वहां आए और आरोपियों ने उस पर चालू से हमला कर दिया।
अन्य युवकों ने पंच से हमला किया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, इसके बाद चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वह पीजीआई में 25 अगस्त तक दाखिल रहा। अब भी उसके जख्मों का इलाज चल रहा है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने तीन नामजद सहित आठ अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटा रही है।