फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मी करंट से झुलसा

Sat, 09 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
करंट से झुलसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के महेंद्रगढ़ बाईपास के समीप बिजली ठीक करते समय बिजली कर्मचारी करंट से झुलस गया। उसे सिविल अस्पताल से पीजीआई रोहतक भेजा गया है। शहर पुलिस एएसआई पवन कुमार ने बताया कि बिजली कर्मचारी राजबीर सिंह महेंद्रगढ़ बाईपास के समीप बिजली फाल्ट ठीक कर रहा था। इसी बीच उसे बिजली का करंट लगा जिससे वह पोल से नीचे जा गिरा।
विज्ञापन


साथी बिजली कर्मी उसे दादरी सिविल अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। बाद में कर्मचारी को पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता विजेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली कर्मी राजबीर सिंह को करंट लगने की ऐसी कोई बात नहीं है। वह पोल से गिरने पर घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें