फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रेहड़ी से टकराकर पलटी कार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नारनौल-महेंद्रगढ़ मार्ग पर चरखी दादरी से भिवानी आते समय गांव प्रहलादगढ़ के पास रेहड़ी से टकराने के बाद कार के कई पलटे खाने से चालक मोहित प्रजापति की मौके पर मौत हो गई। हादसा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। कार में सवार चार दोस्त और रेहड़ी चालक घायल हो गए।
विज्ञापन

पुराना बस स्टैंड स्थित कुम्हारों का मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय मोहित प्रजापति निजी कंपनी में काम करता था। रविवार रात वह सचिन, साहिल, सुधीर और दीपांशु के साथ कार से चरखी दादरी से भिवानी आ रहा था। प्रहलादगढ़ के पास कच्चे रास्ते से अचानक रेहड़ी सड़क पर आ गई जिससे कार उससे टकराकर पलट गई।

खिड़की खुलने से कार के नीचे दबा चालक
टक्कर के बाद कार सड़क पर कई बार पलटी। इसी दौरान चालक की तरफ की खिड़की खुल गई और कार के नीचे दबने से मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार चारों दोस्तों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। रेहड़ी चालक हरिओम भी घायल हुआ और उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि मृतक के पिता आनंद के बयान दर्ज कर शव का सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। घायलों का उपचार जारी है। मोहित दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें