फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की टक्कर में छह लोग घायल

विज्ञापन
रूपगढ़ मोड हुए सड़क हादसें में घायल अस्पताल की इमरजेंसी में उपचाराधीन। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। गांव निमड़ीवाली में रूपगढ़ मोड़ के नजदीक के-10 कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए आपातकालीन विभाग में दाखिल करवाया है। इस संबंध में मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

हादसा वीरवार दोपहर बाद करीब पौने चार बजे का है। चरखी दादरी जिला के गांव मोड़ी निवासी 78 वर्षीय कमल सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित खेतीबाड़ी करता है। वीरवार दोपहर बाद वह अपनी पत्नी 77 वर्षीय शांति देवी, बेटे 40 वर्षीय विजय और छोटे भाई की पत्नी 70 वर्षीय रामकौर के साथ गांव पपोसा निवासी सास से मिलकर वापस लौट रहे थे। जब वो गांव निमड़ीवाली में रूपगढ़ मोड़ के नजदीक पहुंचे तो अचानक ही सामने से आ रही बाइक के साथ उनकी के-10 कार की टक्कर हो गई। हादसे में वे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक सवार गांव नंदगांव निवासी 58 वर्षीय दयानंद और उसकी पत्नी रमेश देवी सवार थे। गांव नंदगांव निवासी सोनू ने बताया कि उसके पिता दयानंद गांव पालुवास हरिपुर के सरकारी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उसके पिता और उसकी मां भिवानी से बाइक से लौट रहे थे। कार-बाइक की टक्कर में वो घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें