फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर से 493 पेटी अग्रेजी शराब बरामद, दो काबू

विज्ञापन
पुलिस द्वारा शराब की गाड़ी के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ भिवानी की टीम ने अवैध शराब लेकर जा रहे एक कैंटर को काबू कर 493 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मामले में कैंटर ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भिवानी सदर थाना में केस दर्ज रविवार को अदालत में पेश किया और एक दिन के रिमांड हासिल किया।
विज्ञापन

मामले के अनुसार सीआईए स्टाफ भिवानी के उपनिरीक्षक मुरारी लाल टीम के साथ गश्त के दौरान तोशाम बाईपास भिवानी में मौजूद थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति चंडीगढ़ व पंजाब से अवैध शराब लेकर भिवानी होते हुए गुजरात में सप्लाई करते हैं। एक कैंटर में अवैध शराब लेकर भिवानी पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने तिगड़ाना मोड़ पर नाकाबंदी कर जींद की तरफ से आ रहे एक कैंटर को रुकवाया। कैंटर की तलाशी लेने पर 493 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में कैंटर चालक शराब का परमिट भी पेश नहीं कर पाया। आरोपियों की पहचान ड्राइवर मंजीत पुत्र विनोद व कंडक्टर विक्रम पुत्र विनोद के रूप में हुई है। पुुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें