फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एचटेट के अधूरे आवेदनों पर संबंधित अभ्यर्थियों के पास पहुंचेगा एसएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 के अधूरे आवेदन वाले अभ्यर्थियों को बोर्ड की ओर से एसएमएस भेजकर आवेदन पूरा करने की सूचना दी जा रही है। शुक्रवार को भी ऐसे अभ्यर्थियों के मोबाइल पर संदेश भेजे जाएंगे। बोर्ड सचिव दीपक बाबूलाल कारवा ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव ने बताया कि एचटेट के संचालन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार परीक्षा केंद्रों का गठन किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालयों पर ही बनाए जाएंगे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। उन्होंने अभ्यर्थियों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने का अनुरोध किया है।
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2026 के लेवल-1, 2 और 3 का आयोजन 26 व 27 दिसंबर को किया जाएगा। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर से शुरू हो चुके हैं। अभ्यर्थी 27 नवंबर रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और परीक्षा शुल्क सफलतापूर्वक जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को पुष्टिकरण पृष्ठ (कन्फर्मेशन पेज) का प्रिंट लेना सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थी 28 व 29 नवंबर को अपने आवेदन विवरणों में ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे। 27 नवंबर के बाद नए आवेदन और 29 नवंबर के बाद विवरणों में संशोधन की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें