फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नहर टूटने से बीरण के खेतों में भरा पानी, धान की फसल बर्बाद

Sun, 01 Nov 2026 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। गांव बीरण में निगाना नहर टूटने से खेतों में पानी भर गया और किसानों की धान की पूरी फसल बर्बाद हो गई। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित किसानों को 60 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

संगठन के जिला प्रधान रोहतास सिंह सैनी, जिला कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह कटारिया और फूलचंद दुल्हेड़ी सहित अन्य पदाधिकारियों ने खेतों में जमा पानी का निरीक्षण किया। किसान राजकुमार, रामनिवास और विकास ने बताया कि नहर में पानी कम करने के बाद कर्मचारियों ने दोबारा लापरवाही से अधिक पानी छोड़ दिया। पानी के ओवरफ्लो होने से नहर टूट गई और खेत जलमग्न हो गए।
किसानों के अनुसार नहर टूटने से धान की पूरी फसल नष्ट हो गई है। खेतों में पानी जमा होने के कारण आगामी रबी सीजन में फसलों की बुआई भी संभव नहीं है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ अगली फसल की तैयारी में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसान नेता रोहतास सिंह सैनी ने सरकार से प्रभावित खेतों की तुरंत गिरदावरी करवाकर 60 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि खेती पहले ही घाटे का सौदा बनी हुई है और किसान इस अतिरिक्त नुकसान को सहन करने की स्थिति में नहीं हैं। सरकार ने जल्द मुआवजा जारी कर राहत नहीं दी तो संगठन बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें