फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो व्यक्तियों को कैंपर चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
05 फोटो सड़क हादसें में घायल नरेश। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
दिनोद-भिवानी मार्ग पर भिवानी आ रहे बाइक सवार दो व्यक्तियों को एक तेज रफ्तार कैंपर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में लिफ्ट लेकर बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात कैंपर चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव दिनोद निवासी 32 वर्षीय नरेश ने रविवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से भिवानी आ रहा था। गांव के ही बस स्टैंड पर करीब 35 वर्षीय दलबीर ने उससे लिफ्ट ली। जब वे बाइक से आते हुए गैस एजेंसी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कैंपर गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी। जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए इमरजेंसी लाया गया जहां चिकित्सक ने दलबीर को मृत घोषित कर दिया गया। नरेश को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
घायल नरेश ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। नरेश ने बताया कि हादसे के बाद गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी रोकी और उनके पास भी आया। मगर चोटें ज्यादा देखकर वहां से भाग निकला। उसने घायल होने के बावजूद अपने चचेरे भाई अनिल को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद परिजन वहां आए और उपचार के लिए अस्ताल ले जाया गया।
विज्ञापन

मृतक दलबीर के पिता नत्थूराम ने बताया कि उसका बेटा दलबीर मजदूरी करता था। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह दो लड़की व एक लड़के का पिता था। घायल नरेश अविवाहित है। जिसके माता-पिता व बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी एचसी नरेंद्र ने बताया कि घायल नरेश के ब्यान पर कैंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें