फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कैबिनेट मंत्री श्रुति ने केंद्रीय वित्त मंत्री संग महिलाओं व बच्चों की योजनाओं पर की चर्चा

Fri, 18 Jul 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के साथ बातचीत करतीं मंत्री श्रुति चौधरी। 
विज्ञापन
तोशाम। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की प्रगति, विकास योजनाओं और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन

श्रुति चौधरी ने वित्त मंत्री को हरियाणा में चल रही विकास परियोजनाओं और महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनके प्रति महिलाओं को निरंतर जागरूक किया जा रहा है।
मंत्री ने बताया कि विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और जरूरतमंदों को वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके। उन्होंने वित्त मंत्री से महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण योजनाओं के लिए अतिरिक्त सहयोग की भी अपेक्षा जताई, ताकि प्रदेश में महिला विकास की गति और अधिक तेज हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें