फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे ने बाइक सवार के बैग से दो लाख 80 हजार रुपये उड़ाये

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता बाइक चालक के बैग से नकदी से भरा थैला चोरी करता बच्चा । संवाद न्यूज ए? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
लोहारू के पंजाब नेशनल बैंक के बिलकुल सामने सोमवार को चोरी की वारदात हो गई। महज आठ से 10 वर्ष के बच्चे ने शातिर अंदाज में एक बाइक सवार के बैग से लाखों रुपये चोरी कर ली और बाइक सवार को इसकी भनक तक नहीं लगी। लेकिन यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गांव सेहर निवासी पीड़ित अशोक कुमार ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव सेहर निवासी अशोक अपने पिता रामचंद्र के साथ पीएनबी में रुपये निकलवाने के लिए आया हुआ था। इस दौरान उन्होंने बैंक से तीन लाख रुपये की राशि निकलवाई और जिनमें से 20 हजार रुपये की राशि रामचंद्र ने अपने पास रख ली और शेष दो लाख 80 हजार रुपये की राशि अपने बेटे अशोक को दे दी। जिसे अशोक अपनी बाइक के बैग में लेकर रवाना हो गया। अशोक ने घर पहुंचकर बाइक का बैग खंगाला तो उसमें रुपयों का थैला गायब था। अशोक ने तुरंत लोहारू पहुंचकर बैंक के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बैंक के सामने ही आठ से 10 साल का बच्चा उसकी चलती बाइक के बैग से रुपयों का थैला निकालते हुए दिखाई दिया। पीड़ित अशोक ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में दी है।
थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि पीड़ित ने रुपये चोरी की शिकायत के साथ एक सीसीटीवी फुटेज दिया है जिसमें एक बच्चा उसकी बाइक के बैग से रुपयों का थैला निकालते हुए दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें