फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहल व्यापारी पर गोली चलाने का मामला : आरोपी संजय नहीं आया हाथ, विनोद गुर्जर पर टिकी पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी बृजमोहन पर हुआ कातिलाना हमले का आरोपी दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आया। पुलिस राजस्थान में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करती रही। अब पुलिस की जांच अजमेर जेल में बंद बदमाश विनोद गुर्जर पर टिकी है। क्योंकि संजय भी विनोद का ही साथी है और विनोद पहले भी उक्त व्यापारी बृजमोहन से ढाई लाख की फिरौती मांग चुका है। जिसका केस भी दर्ज है। वहीं बहल बाजार के व्यापारियों, दुकानदारों द्वारा दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम भी खत्म होने को है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे किराना व्यापारी बृजमोहन पर एक युवक ने दो गोलियां चला दी थी। एक गोली छाती तो दूसरे कंधे को छूते हुए निकली। घायल व्यापारी बृजमोहन ने आरोप लगाया था कि बहल के ही संजय नामक युवक ने उस पर हमला किया। संजय बदमाश विनोद का साथी है। इसलिए, पुलिस को शक है कि कहीं हमला विनोद की शह पर तो नहीं किया गया है, जिसका खुलासा पुलिस विनोद से पूछताछ के बाद हो सकेगा। पुलिस की विनोद पर शक की सूई इसलिए घूम रही है क्योंकि बृजमोहन पर वर्ष 2016 व 2017 में जो वारदात हुई थी उनमें विनोद की भूमिका रही थी। इसमें एक मामला फिरौती मांगे जाने का भी था। जिसमें विनोद को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस को शक है कि कहीं उसी बात को लेकर विनोद ने अपने साथी से बृजमोहन पर हमला न करवाया हो। वहीं, पुलिस मामले के आरोपी संजय की तलाश में रविवार को भी दिनभर कस्बे में तथा अन्य जगहों पर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही। लेकिन, अभी तक पुलिस के हाथ खाली है तथा आरोपी संजय उसकी गिरफ्त से बाहर है। पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव इसलिए भी है क्योंकि खुद डीएसपी गजेन्द्र सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया था कि पुलिस 48 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। लोगों ने घटना के विरोध में शनिवार को कस्बे के मैन बाजार में तीन घंटे जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था तथा डीएसपी के आश्वासन के बाद ही धरने पर से उठे थे।
पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस विनोद से पूछताछ के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचेगी कि आखिर व्यापारी बृजमोहन पर हमला किस नीयत को लेकर किया गया। विनोद गुर्जर को प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें