फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से संक्रमित आभूषण व्यापारी ने तोड़ा दम, जिले में 23वीं मौत

विज्ञापन
व्यापारी की मौत के बाद बंद पड़ा बिजली घर गेड़ बाजार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
कोरोना का संक्रमण लोगों के लिए अब जानलेवा साबित हो रहा है। मंगलवार को भिवानी के एक आभूषण व्यापारी की कोरोना संक्रमण की वजह से हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसी के साथ कोरोना से जिले में 23 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

व्यापारी की मौत की खबर लगते ही बिजली घर गेड़ मार्केट व्यापारियों ने बंद कर दी। आभूषण व्यापारी को दो सितंबर को गले में दिक्कत व अन्य बीमारी की वजह से उपचार के लिए पहले शहर के ही एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जिसके बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
पतराम गेट क्षेत्रवासी 60 वर्षीय आभूषण व्यापारी की बिजली घर गेड़ पर ज्वेलरी की दुकान है। दो सितंबर की सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर उसे सांस लेने में दिक्कत के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उसमें कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखाई देने पर उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। आभूषण व्यापारी को कुल्फी खाने की वजह से निमोनिया भी बताया जा रहा था। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यापारी की मौत के बाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानुप्रकाश की अगुवाई में व्यापारियों ने शोक स्वरूप बिजली घर गेड़ मार्केट को बंद कर दिया। भानुप्रकाश ने कहा कि व्यापारी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए पूरी तरह से एहतियात बरतें और स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का ईमानदारी से पालन कर खुद को सुरक्षित रखें। वहीं आभूषण व्यापारी की कोरोना से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके संपर्क में आने वाले 13 सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को आए कोरोना के छह मामले सामने
मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव के छह केस सामने आए हैं। इनमें ढाणी भाकरा से 42 वर्षीय व्यक्ति, डीसी कालोनी से 60 वर्षीय व्यक्ति, गांव पपोसा से चार वर्षीय लड़की, तोशाम से 54 वर्षीय महिला, जैन चौक से 62 वर्षीय व्यक्ति और नजदीक बिजली घर भिवानी से 59 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। अब तक जिले में कुल 2107 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं जिसमें से 1719 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 311 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को जिले से 800 सैंपल लिए गए। जिले में मंगलवार को 22 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं।
बिजली निगम कर्मचारी रिहायशी कॉलोनी में भी हुई कर्मचारियों की कोरोना जांच
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिजली निगम सर्कल के एसई राजकुमार जाजौरिया के अनुरोध पर बिजली कर्मचारी रिहायशी कॉलोनी में कर्मचारियों की कोरोना जांच की। इस दौरान कॉलोनी में निगम कर्मचारियों व उनके परिजनों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए। वहीं इस मौके पर निगम कर्मचारियों के साथ अधिकारियों का भी कोरोना टेस्ट किया गया।
वर्जन-
कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में लोग जरूरी हिदायतों की पालना करें और थोड़ी सी भी तबियत खराब होने पर इसकी तुरंत जांच कराएं। कोरोना वायरस अब गंभीर होता जा रहा है, इसमें लापरवाही कतई न बरतें।
विज्ञापन

- जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें