फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के लिए चार, नारनौल एक, पानीपत के लिए चली तीन बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लॉकडाउन में मिली राहत के बाद रोडवेज की लॉरी भी फिर से पटरी आने लगी है। सोमवार को भिवानी बस स्टैंड से दिल्ली के लिए चार बसें, नारनौल के लिए एक बस, पानीपत के लिए तीन बसें चली। भिवानी से दिल्ली गई सभी बसों में 20 से 25 यात्री सवार हुए। मंगलवार सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए एक बस और चलाई जाएगी। रोडवेज अधिकारी धीरे-धीरे एक-एक कर रूटों को बहाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

करीब एक माह तक वीरानी छाने के बाद भिवानी बस स्टैंड पर सोमवार को यात्रियों की काफी चहल पहल दिखाई दी। कई लंबी दूरी के बूथों पर बसें लगी, जिनके अंदर 20 से 25 तक यात्री भी सवार हुए। कोरोना संक्रमण के दौरान दिल्ली, राजस्थान, यूपी और चंडीगढ़ के लिए बस सेवा बंद कर दी थी। रोडवेज प्रबंधन के निर्देश पर सोमवार से चंडीगढ़, पानीपत के लिए भी रोडवेज बसों का संचालन हुआ वहीं नारनौल के लिए भी एक बस भेजी गई। रोडवेज अधिकारी बंद पड़े एक एक रुट को बहाल कर उन पर फिर से बसें दौड़ाने का शेड्यूल तैयार करने में जुटे हैं। किलोमीटर स्कीम की करीब 20 बसों के पहिये भी काफी दिनों से थमे हुए हैं वहीं रोडवेज लोकल रूटों पर भी बस सेवा बहाल करने की तैयारियों में लगा है।
वर्जन-
दिल्ली, नारनौल और चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुआ है। फिलहाल हिदायतों के अनुसार 20 से 25 सवारियां ही बैठाई जा रही हैं। जिन रूटों पर यात्री जुट रहे हैं, उन रूटों पर भी रोडवेज बसें चलाई जा रही हैं। धीरे-धीरे रूटों को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गुलाब सिंह दूहन, महाप्रबंधक भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें