फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में रोडवेज कर्मचारियों की गिरफ्तारी पर बिफरे कर्मचारी, भिवानी में दो घंटे किया चक्का जाम

विज्ञापन
bus strike - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
गुरुग्राम में किलोमीटर स्कीम का विरोध करने के दौरान रोडवेज कर्मचारियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही भिवानी डिपो के कर्मचारी बिफर गए। रोडवेज कर्मचारी बसों का चक्का जाम कर बस स्टैंड परिसर में ही मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया। नारेबाजी कर रोष जताया। उस समय अनेक बसें यात्रियों से भरी हुई बस स्टैंड पर खड़ी थी मगर चालक बसें छोड़ चक्का जाम में शामिल हो गए। जिस कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। चक्का जाम दो घंटे तका रहा। बाद में जब कर्मचारियों को सूचना मिली कि गुरुग्राम में गिरफ्तार किये गए कर्मचारियों को छोड़ दिया गया है, तो चक्का जाम खत्म किया गया। दो घंटे की हड़ताल से करीब 50 बसें प्रभावित हुई और रोडवेज को करीब डेढ़ लाख रुपये के राजस्व का नुकसान भी हुआ। रोडवेज डिपो महाप्रबंधक जायजा लेकर यात्री सेवाएं बहाल करने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

गुरुग्राम की घटना की सूचना के बाद हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर राज्य वरिष्ठ उपप्रधान नरेंद्र दिनोद की अध्यक्षता में बस स्टैंड परिसर के अंदर रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह 11 बजे चक्का जाम किया। इस दौरान बूथों पर लगी बसों के चालक और परिचालक भी यात्रियों से भरी बस को छोड़कर धरना स्थल पर पहुंचे और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के नेता राजेश शर्मा, जयसिंह तालू, बलजीत, राज कुमार, जसवंत, मंजीत ने यूनियन नेताओं को गुरुग्राम में हिरासत में लिए जाने का कड़ा विरोध जताया। यूनियन नेता नरेंद्र दिनोद ने कहा कि सरकार किलोमीटर स्कीम के तहत रोडवेज विभाग का निजीकरण करने पर तुली है, जबकि 50 हजार नई बसों के साथ 10 हजार नए कर्मचारियों की भर्ती की लंबे अर्से से मांग की जा रही है। परिवहन विभाग यात्री सेवाओं में सुधार के नाम पर विभाग को ही निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में है। जिसे किसी भी सूरत में नहीं सहन किया जाएगा। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर किलोमीटर स्कीम के तहत बसों का संचालन किया गया तो प्रदेशभर में रोडवेज बसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा।
50 बसों के पहिये थमे, डेढ़ लाख का नुकसान
हड़ताल के कारण 50 बसों के पहिये थमें वहीं करीब डेढ़ लाख का नुकसान रोडवेज भिवानी डिपो को हुआ। दिनभर में भिवानी डिपो को नौ लाख 45 हजार की आय, 23.37 रुपये रही यात्री रिसीट दर्ज की गई। सामान्य तौर पर करीब 10 से 12 लाख रुपये रोजाना इनकम आंकी जा रही है। रोडवेज बसें रोजाना 40 हजार किलोमीटर का सफर तय करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें