फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी से तोशाम वाया दांग के लिए शुरू हुई बस सेवा, पांच गांवों को मिली राहत

Tue, 30 Jul 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव दांग से बस में सवार होते विद्यार्थी। 
विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज विभाग ने गांव दांग से होते हुए तोशाम के लिए नई बस सेवा की शुरुआत की है। इससे दैनिक ग्रामीण यात्रियों को सुविधा होगी। इस बस सेवा के शुरू होने से छह गांव के ग्रामीणों को फायदा होगा। भिवानी से तोशाम वाया दांग जाने वाली बस सेवा काफी समय से रोडवेज विभाग की ओर से बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन

दरअसल, भिवानी से तोशाम मार्ग पर अप्रोच पड़ने वाले गांवों की बस सुविधा को लेकर काफी समय से मांग थी। सीधी बस सेवा न होने के कारण ग्रामीणों को शहर में आने जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था। साथ ही, ग्रामीणों को अन्य प्राइवेट वाहनों में लटक कर सफर करना पड़ता था। ग्रामीणों की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग की ओर से यह सुविधा शुरू की गई है। यह बस शाम 3:52 पर बस स्टैंड भिवानी से चलेगी।
भिवानी से चलकर बापोड़ा, बीरण, दांग कलां, दांग खुर्द, सागवान होते हुए तोशाम जाएगी। यह बस सेवा काफी समय से बंद थी। अब सीधी बस चलने से विद्यार्थियों के साथ-साथ दैनिक यात्रियों को भी फायदा होगा। इस संबंध में हरियाणा राज्य परिवहन विभाग भिवानी डिपो के दीपक कुंडू ने बताया कि जिन ग्रामीण रूटों पर यात्री सेवाएं बढ़ाने की डिमांड आ रही है, उन पर बस सेवाएं सुचारु की जा रही हैं। किसी भी ग्रामीण रूट पर बसों को लेकर कोई दिक्कत नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें