फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शहरयारपुर व सलेमपुर बस स्टॉप पर बनेगा बस क्यू शेल्टर

विज्ञापन
गांव सलेमपुर में बस क्यू शेल्टर की नींव रखते जिला पार्षद रविन्द्र मंढोली व अन्य। 
विज्ञापन
बहल। सिवानी से सिंघानी स्टेट हाईवे नंबर 19 पर शहरयारपुर और सलेमपुर गांव के लोगों को अब बसों का इंतजार खुले आसमान के नीचे नहीं करना पड़ेगा। जिला परिषद के कोटे से दोनों गांवों के बस स्टॉप पर बस क्यू शेल्टर का निर्माण किया जाएगा जिसकी अनुमानित लागत करीब 13 लाख रुपये है। शनिवार को जिला पार्षद रविंद्र मंढोली ने दोनों गांवों में बस क्यू शेल्टर की नींव रखी।
विज्ञापन

शहरयारपुर और सलेमपुर गांव जिला परिषद के वार्ड नंबर 19 के अंतर्गत आते हैं। ग्रामीणों ने पार्षद रविंद्र मंढोली के समक्ष यह समस्या रखी थी कि बसों के इंतजार में उन्हें गर्मी में तेज धूप और बारिश के मौसम में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पार्षद मंढोली ने ग्रामीणों की मांग जिला परिषद में भेजकर उसे मंजूरी दिलवाई और शनिवार को इसका विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर सरपंच कुलदीप काजल, सरपंच महेंद्र सिंह, सचिव विरेंद्र लांबा, राजपाल शर्मा, सुरेंद्र पूनिया और राकेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें