फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: त्रिवेणी रोड पर अवैध कॉलोनी में चला बुलडोजर

विज्ञापन
भिवानी में अवैध कॉलोनियों को तोड़ती जेसीबी। 
विज्ञापन
भिवानी। जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भिवानी-लोहारू बाईपास पर त्रिवेणी रोड स्थित एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर 24 डीपीसी, पांच चहारदीवारी और दो निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। जिला नगर योजनाकार विभाग ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी अनुराग सांगवान और थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार जयदीप ने बताया कि करीब 2.75 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही इस अवैध कॉलोनी में बिना विभागीय अनुमति के निर्माण किए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
उन्होंने आमजन से अपील की कि अवैध कॉलोनियों में संपत्ति खरीदने से पहले सभी दस्तावेजों और विभागीय स्वीकृतियों की जांच जरूर करें। शहरी एवं नियंत्रित क्षेत्रों तथा अधिसूचित सड़कों की हरित पट्टी में निर्माण से पहले संबंधित विभाग से अनुमति लेना आवश्यक है ताकि भविष्य में परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें