बवानीखेड़ा। शुक्रवार सुबह गांव लोहारी जाटू के जलघर की 20 फुट गहरी नाली के मैनहोल में सांड़ गिर गया। ग्रामीणों ने सांड को निकालने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। उसके बाद ग्रामीणों ने दो जेसीबी मशीनों की मदद से करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को बाहर निकाला।
दूसरी तरफ ग्रामीणों का तर्क था कि कई बार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से मेनहोल पर ढक्कन लगाने की गुहार लगाई गई, लेकिन हर बार अधिकारियों ने आश्वासन देकर टाल दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर गहरी नाली के मेनहोल पर ढक्कन नहीं लगाए तो सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। दीपक चौहान, प्रदीप कुमार, प्रदीप शर्मा, लाला पहलवान, विष्णु, योगेश चौहान व प्रदीप तंवर ने सांड़ निकालने में सहयोग किया। संवाद