फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भवन निर्माण कारीगर मजदूर ने किया प्रदर्शन

Fri, 17 Jan 2025 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन से संबंधित एआईयूटीयूसी के बैनर तले भवन निर्माण कामगारों ने समस्याओं के लिए शहर में विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन जिला उपायुक्त के माध्यम से श्रम मंत्री को भेजा। सुबह भवन निर्माण मजदूर नेहरू पार्क में सभा के रूप में इकट्ठा हुए। सभा की अध्यक्षता मजदूर नेता वजीर सिंह दूल्हेड़ी ने की। जिला प्रधान धर्मवीर सिंह ने बताया कि भवन निर्माण कारीगर-मजदूर असंगठित क्षेत्र के श्रमिक हैं। वे बहुत बड़ी संख्या में हैं। उनका समाज की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान है। इन सबको सरकार की ओर से समुचित आर्थिक सहायता, सुविधाएं, हितलाभ और मान-मर्यादा मिलनी चाहिए। उनको सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना चाहिए और कल्याणकारी उपाय करने चाहिएं। लेकिन सरकार उन्हें ये सामाजिक सुरक्षा लाभ देने के लिए कतई गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें